विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा में करेंगे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता, महत्वपूर्ण फैसले संभव

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत के बनबसा एनएचपीसी में राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे खटीमा से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी आज बनबसा में राज्य कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

  2. चंपावत के बनबसा एनएचपीसी में होगी महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक।

  3. बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री बनबसा पहुंचना शुरू।

संवाद सहयोगी, जागरण, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जनपद के बनबसा एनएचपीसी में होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को प्रातः 10:45 बजे खटीमा (ऊधमसिंहनगर) स्थित अपने निजी आवास नगला तराई से कार के जरिए पूर्वाहन 11 बजे एनएचपीसी बनबसा पहुंचेंगे।

जहां वे प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद उनका समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे एनएचपीसी. से दोपहर 2:15 बजे खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इधर शनिवार शाम से ही बैठक में शामिल होने के लिए राज्य के मंत्रियों का बनबसा पहुंचना शुरू हो गया है। अधिकांश मंत्री रविवार सुबह पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- चंपावत कैबिनेट बैठक: धामी सरकार की तैयारी पूरी, आज से बनबसा पहुंचेंगे मंत्री और अफसर