विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में हाथी का कहर: चारा लेने गई महिला को कुचला, मौत से दहशत में लोग, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

By Brijesh PandeyEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 30 Oct 2026 05:29 PM (IST)

चंपावत के जंगल में चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला देवकी देवी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जिससे क्षेत्र ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। जंगल में चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला को हाथी ने हमला कर कुचलकर मार डाला। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। महिला अपने 20 वर्षीय बेटे और अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल गई थी।

इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सभी लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन देवकी देवी हाथी की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछुआ, खटीमा निवासी 55 वर्षीय देवकी देवी पत्नी जवाहर सिंह शुक्रवार को अपने बेटे और ग्रामीणों के साथ हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के सोनापानी जुबलीगंज बीट के कंपार्टमेंट संख्या दो में चारा लेने गई थीं।

इसी दौरान जंगल में अचानक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के आक्रामक होने पर साथ गए लोग जान बचाकर भागे। घटना के बाद चकरपुर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शारदा रेंज की एसडीओ शालिनी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी मेधा सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

हाथी के हमले में देवकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- चंपावत चरस तस्करी मामले में दो दोषियों को 10 और 9 साल की कठोर सजा

यह भी पढ़ें- चंपावत के मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, विधानसभा से मिली मंजूरी, कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।