विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत चरस तस्करी मामले में दो दोषियों को 10 और 9 साल की कठोर सजा

By Brijesh PandeyEdited By: Rahul Chauhan
Published: Thu, 29 Oct 2026 07:40 PM (IST)

चंपावत में टनकपुर-चंपावत मार्ग पर चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियों गोविंद सिंह और सुंदर सिंह को विशेष सत्र न्यायाधीश ने दोषी करार दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। टनकपुर-चंपावत मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपितों को विशेष सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अनुज कुमार संगल की अदालत ने दोषी करार देते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने दिगालीचौड़ निवासी गोविंद सिंह को 10 वर्ष और सुंदर सिंह को नौ वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है। अदालत ने गोविंद सिंह पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे 10 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वहीं, सुंदर सिंह को 90 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे नौ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।अभियोजन के अनुसार, सितंबर 2022 में पुलिस टीम टनकपुर-चंपावत मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर सुंदर सिंह के कब्जे से 900 ग्राम और गोविंद सिंह के पास से 980 ग्राम चरस बरामद हुई थी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत किया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया। इसके बाद दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- चंपावत के मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, विधानसभा से मिली मंजूरी, कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें- चंपावत में चरस तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश, चरस के साथ गिरफ्तार हुए 2 प्रधान और एक पूर्व प्रधान