विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में चरस तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश, चरस के साथ गिरफ्ताार हुए 2 प्रधान और एक पूर्व प्रधान

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:37 PM (IST)

चंपावत पुलिस ने चरस तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है, जिसमें दो वर्तमान और एक पूर्व ग्राम प्रधान ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. चंपावत में चरस तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा।

  2. दो वर्तमान, एक पूर्व ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार।

  3. 992 ग्राम चरस और आर्टिका कार बरामद की गई।

जागरण संवाददाता, चंपावत। चरस तस्करी के मामले में चंपावत पुलिस ने दो ग्राम प्रधान और एक पूर्व प्रधान सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आर्टिका कार की डिग्गी में रखी 992 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में एसओजी और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चल्थी चौकी गेट पर कार संख्या यूके 06 बीएस 2063 को रोककर तलाशी ली गई।

कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर उसमें सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मोहन जोशी निवासी चल्थिया, पाटी, चंपावत, पान सिंह राणा निवासी बमनपुरी, सितारगंज और कालीचरण राणा निवासी धूसरी, नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। मोहन जोशी पूर्व प्रधान एचता बिही नानकमत्ता, जितेंद्र सिंह राणा ग्राम प्रधान बमनपुरी और कालीचरण राणा ग्राम प्रधान धूसरी बताए गए हैं।

आर्टिगा गाड़ी पान सिंह राणा की है। इनके अलावा नारायण नाथ निवासी कचलाकोट, मुक्तेश्वर, नैनीताल और जितेंद्र सिंह राणा निवासी बमनपुरी, सितारगंज को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दो वर्तमान ग्राम प्रधान और एक पूर्व ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- चंपावत पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू की संगठनात्मक बैठक