चंपावत में भीषण पिकअप हादसा: एक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
चंपावत में अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर कामाज्यूला के पास एक पिकअप वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस ...और पढ़ें

HighLights
चंपावत में पिकअप वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा।
हादसे में जीत सिंह की मौके पर ही दुखद मौत।
चालक नारायण सिंह गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
जागरण संवाददाता, चंपावत। अल्मोड़ा मोटर मार्ग में कामाज्यूला के पास शनिवार देर शाम शाम एक पिकअप वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे बाराकोट-अम्मोड़ा मोटर मार्ग पर कामाज्यूला के पास पिकअप वाहन संख्या यूए 03-4351 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे में जीत सिंह (56), पुत्र स्व. धर्म सिंह निवासी रैघांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक नारायण सिंह (37), पुत्र स्व. दिनेश सिंह निवासी रैघांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- मुनस्यारी के बुरांश और चंपावत के शहद की कॉफी... दून के तुषार ने उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचाया पहाड़ का स्वाद
स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को निजी वाहन से बाराकोट लाया गया। इसके बाद आपातकालीन सेवा के माध्यम से उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. विराज राठी ने बताया कि घायल को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंपावत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बाराकोट चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया परिजनों के अनुसार वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
