Move to Jagran APP

प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

भाजयुमो की जिला इकाई ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:16 PM (IST)
प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

संस, चम्पावत : भाजयुमो की जिला इकाई ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री के दीर्घायु की कामना की। कहा कि वह संगठन को मजबूती देने के लिए जुटे हैं और प्रत्येक विस क्षेत्र में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी, कुमाऊं सह संयोजक मोहन भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पाडेय, मुकेश जोशी, चंद्रमणि जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर लोहाघाट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठनी अजय कुमार के जन्मदिन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों और दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगोली में दिव्यांगों व जरूरत मंदों को कंबल दिए। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र अधिकारी, संजय बोहरा, रामू बोहरा, भगत सिंह अधिकारी, प्रदीप थ्वाल, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

उधर सरकारी सेवा में भर्ती की आयु सीमा पार कर चुके युवाओं को आयु सीमा में मिली छूट का पूर्व सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है। संगठनों ने कहा है कि सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों युवाओं को राहत मिलेगी। पिछले माह जनपद भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष पूर्व सैनिक समिति के राजेश भट्ट और राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट ने यह मामला रखा था। दोनों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि कोविड-19 के चलते सरकारी नौकरियों में भर्ती बंद है, जिसके चलते कई युवा भर्ती की निर्धारित उम्र को पार कर चुके हैं। उन्होंने युवाओं की समस्या को देखते हुए कोविड- 19 काल के बराबर आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग रखी थी। शासन ने अब युवाओं को आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। इस पर दोनों ने खुशी जताई है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.