Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Positive India: कोरोना से लड़ने को महिलाएं घर पर ही बना रहीं हैं डबल लेयर मास्क

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 09 Apr 2020 10:21 AM (IST)

    नंदप्रयाग में मां चंडिका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने मास्क की कमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाएं घर पर ही डबल लेयर मास्क तैयार कर नगर पंचायत को सप्लाई कर रही हैं।

    Positive India: कोरोना से लड़ने को महिलाएं घर पर ही बना रहीं हैं डबल लेयर मास्क

    गोपेश्वर, जेएनएन। एक ओर जहां बाजार में मास्क की कमी बनी हुई है। वहीं नंदप्रयाग में मां चंडिका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने इस कमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाएं घर पर ही डबल लेयर मास्क तैयार कर नगर पंचायत को सप्लाई कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन के बाद समूह से जुड़ी छह महिलाएं दो हजार मास्क तैयार कर चुकी हैं। नगर पंचायत ये मास्क सफाई कर्मचारियों, सभासदों सहित नगरवासियों को बांटकर उन्हें कोरोना से सतर्कता बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। इस तरह ये कोरोना योद्धा न सिर्फ अपने परिवार के लिए आर्थिकी जुटा रही हैं, बल्कि पूरे नगर पंचायत का कोरोना महामारी से बचाव भी कर रही हैं।

    नगर पंचायत नंदप्रयाग में मां चंडिका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सदस्य पहले कई अन्य कार्य कर आजीविका चलाती थी। इसके बाद समूह से जुड़ी महिलाओं को नगर पंचायत की ओर से स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया गया। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में समूह से जुड़ी महिलाएं बेरोजगार हो गईं। 

    इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने उन्हें मास्क बनाकर नगर पंचायत को सप्लाई करने का सुझाव दिया। नगर पंचायत ने महिलाओं को मास्क बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें कपड़ा भी उपलब्ध कराया। इसके बाद स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने घरों में ही डबल लेयर मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया। 

    नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने बताया कि मास्क बनाने के लिए कॉटन मैटी के कपड़े का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों से निर्देश लेने के बाद मास्क बनाना शुरू किया गया, यह पूरी तरह सुरक्षित है। अब तक दो हजार से अधिक मास्क नगर पंचायत में बांटे जा चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें: Positive India: गीत गाकर लोगों को जागरूक कर रहे पौड़ी के एसएसपी दलीप सिंह कुंव

    महिलाओं को प्रति मास्क 10 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति को निश्शुल्क मास्क उपलब्ध करा रही है। इस कार्य में नगर पंचायत के कर्मचारी, पर्यावरण मित्र व पार्षद भी जुटे हुए हैं। समूह की सदस्य तारा रौतेला ने बताया कि सिलाई मशीन पर डबल लेयर बनाकर मास्क बनाया जा रहा है। मास्क को धोने के बाद रियूज किया जा सकता है। कहा कि यदि उन्हें अन्य जगह से भी ऑर्डर मिलता है तो वे समय पर कार्य पूरा कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Positive India: राजेश के चित्र कर रहे हैं कोरोना योद्धओं को सलाम और जनता को जागरूक, आप भी देखें