विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2006 से हो रहा था इतंजार, ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर बनाई सड़क... गाजे-बाजे के साथ किया श्रीगणेश

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:41 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Nov 2026 10:54 AM (GMT+05:30)

कर्णप्रयाग के मोली-गनोली गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए श्रमदान शुरू किया, क्योंकि 2006 में सर्वे और 2018 में सैद्धांतिक स्वीकृति के बावजूद वित्तीय मंजूरी नहीं मिली है।

कांचुला-गैन-सेैंजकट्टा मोटर मार्ग के रवेंठा तोक से सडक कटिंग को श्रमदान करते ग्रामीण। फोटो - दर्शन सिह

कांचुला-गैन-सेैंजकट्टा मोटर मार्ग के रवेंठा तोक से सडक कटिंग को श्रमदान करते ग्रामीण। फोटो - दर्शन सिह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण। कर्णप्रयाग विकासखंड कर्णप्रयाग में मोटर सुविधा से वंचित सकंड गांव के बाद अब मोली-गनोली के ग्रामीण भी सड़क बनाने में जुट गए हैं।

ग्रामीणों ने कहा वर्ष 2006 में मोटर मार्ग का सर्वे हुआ और 2018 में सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिली, लेकिन छह साल से तमाम औपचारकिता के बाद भी वित्तीय स्वीकृति का इंतजार बना है।

ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर ने कहा कांचुला-गैन-सैंजकट्टा सड़क पर 3 किमी की स्वीकृति न मिल पाने के कारण मोली, गनौली, रवेंठा के ग्रामीणों को आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

सबसे परेशानी गर्भवती महिलाओं को पैदल सड़क मार्ग तक पहुंचने की बनी रहती है जबकि बीमार बुजुर्ग भी डंडी के सहारे ही सड़क तक पहुंचते हैं।

बीमार बुजुर्ग भी डंडी के सहारे ही सड़क

बीते दिनों एक गर्भवती महिला की तबियत खराब होने के बाद रास्ते में हुए प्रसव के बाद मोटर मार्ग को गठित कांचुला-गैन संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि श्रमदान कर तंत्र को आईना दिखाने का काम करेगें जिसपर गुरूवार को काम प्रारंभ कर दिया गया।

प्रथम दिवस मोली के गांव की प्रारंभिक सीमा रवेंठा में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ भूमि पूजन कर कटिंग कार्य शुरू किया और सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा तीन किमी मोटर मार्ग बन जाने से ग्रामीणों को यातायात सुविधा मिलती।

पहले दिन महिलाओं के साथ पुरूषों ने 40 मीटर कटिंग कार्य कर कहा तीन किमी कार्य पूरा करने के लिए ग्रामीण एकजुटता से कार्य के लिए संकल्पित है।

श्रमदान में जुटे ग्रामीण दर्शन सिह, अवतार सिह, सूरवीर सिह, सुरेन्द्र सिह, संगीता, देवेश्वरी, ऊषा, मीरा, फागुनी देवी, गड्डी देवी ने कहा आश्वासनों से तंग आकर यहां के ग्रामीण अब खुद ही सड़क खोदने में जुट गए हैं।

ग्रामीण अब खुद ही सड़क खोदने में जुट गए

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मांग करने के बाद भी सड़क की स्वीकृति नहीं मिली, जिससे उन्हें रोजमर्रा के कार्यों, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और बच्चों को स्कूल भेजने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

3 किमी सड़क की डीपीआर पीएमजीएसवाई-4 के तहत शासन को भेजी गई है। यह सड़क कांचुला-गैन से जुडकर सेैंजकट्टा, मोली, गनोली तक जानी थी जिससे लगभग 40 से अधिक परिवारों को लाभ मिलता।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक शासन से स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक वे श्रमदान से रास्ता सुगम बनाने का काम करते रहेंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द डीपीआर स्वीकृत कर सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की है।

इस संबध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने कहा डीपीआर वित्तीय स्वीकृति को शासन को भेजी गई है। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा तीन किमी मोटर मार्ग को लेकर पीएमजीएसवाई द्वारा प्रेषित डीपीआर पर शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति होनी है। जिसके बाद काम शुरू किया जाना है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई का विस्तार: पहाड़ के 1860 गांवों तक पहुंची सड़क, अब 309 गांवों की बारी

यह भी पढ़ें- पीएमजीएसवाई से उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में विकास की नई रफ्तार, हजारों किमी सड़कों का बिछा जाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।