विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown: फर्जी एंबुलेंस के जरिए पोखरी पहुंचे महिला और पुरुष, पुलिस के हत्थे चढ़े; चालक पर मुकदमा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2020 06:17 PM (IST)

देहरादून से फर्जी एंबुलेंस के जरिए पोखरी पहुंचे एक महिला और पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चेकअप करने के बाद उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है।

Uttarakhand Lockdown: फर्जी एंबुलेंस के जरिए पोखरी पहुंचे महिला और पुरुष, पुलिस के हत्थे चढ़े; चालक पर मुकदमा
Uttarakhand Lockdown: फर्जी एंबुलेंस के जरिए पोखरी पहुंचे महिला और पुरुष, पुलिस के हत्थे चढ़े; चालक पर मुकदमा

चमोली, जेएनएन। फर्जी एंबुलेंस के जरिए पोखरी पहुंचे एक महिला और पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चेकअप करने के बाद उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं, वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

देहरादून से फर्जी एम्बुलेंस के माध्यम से पोखरी पहुंचे एक व्यक्ति और एक महिला को पुलिस ने मध्य रात्रि गिरफ्तार  किया है। महिला का पोखरी में मायका है और वह अपने मकान मालिक के साथ पोखरी आई थी। थानाध्यक्ष मनोहर भण्डारी ने बताया कि बुधवार  रात लगभग 2 बजे एक वाहन मारुति ईको बैन जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी और सायरन और एम्बुलेंस का लोगो लगा हुआ था, देहरादून से एक महिला और एक पुरुष को लेकर पोखरी पहुंचा।

वाहन पर नम्बर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन के उनके पास कोई वैद्य कागजात और आवाजाही की अनुमति नहीं थी। जिसके बाद शीघ्र वाहन को सीज कर दिया गया और चालक देहरादून निवासी राजू वर्मा के खिलाफ मुकदमा कर दिया गया, जबकि वाहन में सवार डालचंद शर्मा और मंजू बिष्ट का मेडिकल चेकअप कर क्वारंटीन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown के दौरान बेवजह सड़क घूम रहे चार लोगों की पुलिस ने ली क्लास, गिरफ्तार