Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Lockdown के दौरान बेवजह सड़क घूम रहे चार लोगों की पुलिस ने ली क्लास, गिरफ्तार

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 01 Apr 2020 06:42 PM (IST)

    देहरादून के विकासनगर में लॉकडाउन उल्लंघन कर सड़क पर घूमते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    Uttarakhand Lockdown के दौरान बेवजह सड़क घूम रहे चार लोगों की पुलिस ने ली क्लास, गिरफ्तार

    विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन उल्लंघन कर सड़क पर घूमते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर घंटों तक थाने में बैठाने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग के दौरान 24 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान काटे, साथ ही चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। पुलिस की सख्ती से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन में सुबह सात से एक बजे तक आवश्यक सामान खरीदने की छूट के बाद भी कुछ लोग घरों में रहने को तैयार नहीं हैं। ऐसे नियम तोड़ने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर रोड पर घूमते चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाने में बैठाया। वहीं बेवजह घूमने वाले लोगों के 24 वाहनों के चालान काटकर चार को सीज किया। इसी तरह मंगलवार को विकासनगर, सहसपुर, कालसी, सेलाकुई में पुलिस की सख्ती के चलते दिल्ली यमुनोत्री, देहरादून पांवटा हाइवे समेत ग्रामीण इलाकों के गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के सख्त रवैये को लेकर अधिकांश लोग घरों में ही रहे।

    कोरोना के प्रति अफवाह फैलाने पर एक गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कोरोना के प्रति अफवाह फैलाने के उद्देश्य से एक युवक की ओर से की गई पोस्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने को चल रहे लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी दौरान सहसपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी सिपाही प्रवीण कुमार के साथ भ्रमण पर थे। 

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: साहिया बाजार में उमड़ी भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठियां

    उन्हें सूचना मिली कि 29 मार्च को आजम उर्फ सोनू निवासी ग्राम शंकरपुर हूकूमतपुर ने अपने फोन से सोशल मीडिया (वाट्सएप ग्रुप) पर एक मैसेज फारवर्ड किया है। इसमें उसने करोनो वायरस महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत जनता में भय उत्पन्न करने और राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले शब्द लिखे थे।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने 319 लोगों को किया गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner