बदरीनाथ धाम के तप्त कुंड में हादसा, दो महिलाओं की डूबने से मौत
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम स्थित तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चमोली। उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ धाम के महिला तप्त कुंड में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई है। बताया गया कि स्नान की दौरान दोनों महिला यात्री संकल्प कर डुबकी लगा रही थीं। इस दौरान वे बेहोश हो गईं, जिन्हें 108 से चिकित्सालय ले जाया गया, जहां महिला यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया।
तप्त कुंड में स्नान के दौरान मरने वाली महिला श्रद्धालु राजस्थान भीलवाड़ा की है बताया गया कि 100 से अधिक यात्रियों का ग्रुप बदरीनाथ धाम में चार सितंबर से आया हुआ है। यहां पर कथा चल रही है।
यह भी पढ़ें- कार-डंपर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में भाई-बहन की मौत, बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
बताया गया कि चार महिलाएं 108 डुबकी के संकल्प के साथ तप्त कुंड में नहाने आई थी, जिनमें दो महिला श्रद्धालु डुबकी लगाने के दौरान बेहोश हुई है। जिनको चिकित्सकों के मृत घोषित किया है। बताया गया कि ये श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान कर भगवान के दर्शन करते थे। श्रद्धालुओं के स्वजन इस दौरान मंदिर दर्शन के लिए गए थे।
दोनों मृतक महिलाएं रिश्ते की बहनें हैं। मृतक महिलाओं के नाम 71 वर्षीय रामु देवी पत्नी अमरचंद शर्मा, 73 वर्षीय प्रेम देवी पत्नी मदन शर्मा हैं। इसके अलावा कुंड में डुबकी लगाने वाली महिलाओं में भगवती देवी व सोहनी देवी भी शामिल थीं। जो स्वस्थ्य हैं।
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में आर्मी व पुलिस के बीच विवाद, मेजर सहित सेना के जवानों पर मुकदमा
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि भीलवाड़ा राजस्थान के यात्रियों के ग्रुप की दो महिलाओं की तप्त कुंड में स्नान के दौरान बेहोश होने के बाद मौत हुई है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
