Move to Jagran APP

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इसबार पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, जानिए

चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी में इसबार रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। अब तक करीब 14000 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके हैं।

By Edited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 11:51 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 05:12 PM (IST)
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इसबार पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, जानिए

जोशीमठ, [रणजीत सिंह रावत]: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या इस वर्ष 14 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। बीते एक दशक में फूलों की घाटी पहुंचने वाले पर्यटकों की यह सर्वाधिक संख्या है। जबकि, अभी घाटी को बंद होने में 31 अक्टूबर तक का समय बचा है। जाहिर है पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। घाटी में रिकॉर्ड पर्यटकों के पहुंचने से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क को भी 23 लाख की आमदनी हुई है।

loksabha election banner

चमोली जिले में समुद्रतल से 12500 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली फूलों की घाटी जैव विविधता का खजाना है। घाटी में 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं और यह दुर्लभ प्रजाति के जीव-जंतुओं का भी निवास स्थान भी है। वर्ष 2005 में फूलों की घाटी को यूनेस्को से विश्व धरोहर का दर्जा मिला था। घाटी हर साल एक जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।

फूलों की घाटी वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती कहते हैं कि यूं तो घाटी में मौसम पल-पल रंग बदलता है, लेकिन इस बार उसके बहुत हद तक अनुकूल रहने की वजह से साढ़े तीन माह में ही रिकॉर्ड 14 हजार पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं। यहां तक कि बरसात के दौरान भी घाटी पर्यटकों से गुलजार रही। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

बीते दस वर्षो में फूलों की घाटी पहुंचे पर्यटक 
वर्ष,        पर्यटक,      पर्यटकों से हुई आय 
2018    14000     23 लाख (अब तक) 
2017    13752     2225750 
2016     6503      1154775 
2015     181          29400 
2014     484         87875 
2013     8799      1291723 
2012     6855      1138604 
2011     5118       924316 
2010     8577       678675 
2009     6784       567600 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.