विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ को ये गाय दान करेंगी मुलायम यादव की बहू अपर्णा

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 14 May 2018 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 05:11 PM (IST)

सपा सुप्रीमो मुलायम यादव की बहू अपर्णा यादव बदरीनाथ को चंवर गाय दान में देंगी। इसके लिए मंदिर समिति ने मंजूरी दे दी है।

बदरीनाथ को ये गाय दान करेंगी मुलायम यादव की बहू अपर्णा
बदरीनाथ को ये गाय दान करेंगी मुलायम यादव की बहू अपर्णा

गोपेश्वर, [जेएनएन]: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बदरीनाथ को  चंवर गाय दान करेंगी। इसके लिए उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को प्रस्ताव भेज दिया है और समिति ने इसे मंजूरी दे दी है। यह गाय लद्दाख से खरीदी जाएगी।

मूलरूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की रहने वाली अपर्णा मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी हैं। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बदरीनाथ धाम की संत कुटी में गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इस गाय के दूध से बदरीनाथ का अभिषेक किया जाएगा।। गौशाला का निर्माण अंतिम चरण में है। बीडी सिंह के अनुसार दुलर्भ श्रेणी की इस गाय की कीमत करीब दो लाख रुपये है। 

पवित्र ऋषि गाय मानी जाती है चंवर 

चंवर गो वंश की प्रजातियों में सबसे ज्यादा पवित्र मानी जाती है। माना जाता है विषम व विकट परिस्थितियों में भी यह गाय चारे की पवित्रता और शुद्धता के साथ समझौता नहीं करती है। इसीलिए चंवर को ऋषि गाय भी कहा जाता है। बदरी विशाल का दुग्धाभिषेक चंवर गाय के दूध से ही किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: अब बिना कैश के करिए चारधाम यात्रा, आपके लिए है ये स्कीम

यह भी पढ़ें: अगर आप जा रहे हैं चारधाम यात्रा पर तो इस खबर को जरूर पढ़ें

यह भी पढ़ें: नारायण की कृपा से चलेंगे बदरीनाथ के एटीएम