विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारायण की कृपा से चलेंगे बदरीनाथ के एटीएम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 01 May 2018 11:53 AM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 09:27 PM (IST)

अब बदरीनाथ धाम में बैंक मंदिर समिति की ओर से जमा की जाने वाली चढ़ावे की राशि को तत्काल एटीएम ...और पढ़ें

नारायण की कृपा से चलेंगे बदरीनाथ के एटीएम
नारायण की कृपा से चलेंगे बदरीनाथ के एटीएम

बदरीनाथ, [देवेंद्र रावत]: देशभर में भले ही एटीएम कैश के संकट से जूझ रहे हों, लेकिन बदरीनाथ धाम में प्रशासन ने इसका तोड़ निकाल लिया है। अब बैंक मंदिर समिति की ओर से जमा की जाने वाली चढ़ावे की राशि को तत्काल एटीएम में डाल देंगे। ताकि यात्रियों को नकदी के लिए भटकना न पड़े। इस संबंध में जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।

बदरीनाथ धाम में चढ़ने वाली नकद राशि को मंदिर समिति स्थानीय बैक शाखाओं में जमा करती है। बैंक इसे लेन-देन में तो लाते हैं, लेकिन एटीएम में नहीं डालते। वर्तमान में चूंकि देशभर में एटीएम नकदी के संकट से जूझ रहे हैं, जाहिर है इससे बदरीनाथ धाम में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी आशंका के मद्देनजर डीएम आशीष जोशी ने यह कदम उठाया है। हालांकि, सोमवार को बैंक शाखाओं ने इस निर्देश पर अमल नहीं किया।

यह भी पढ़ें: धाम में विराजमान हुए बाबा केदार, रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में लेजर-शो के लिए गुजरात से पहुंचा सामान