चमोली: भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे 8 घंटे बंद, नीति-मलारी मार्ग भी रहा बाधित
चमोली में बदरीनाथ हाईवे गोविंदघाट पिनोला के पास और ज्योतिर्मठ नीति मलारी हाइवे सलधार के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गए। बदरीनाथ हाईवे लगभग आठ घंटे तक बंद रहा।

बदरीनाथ हाईवे गोविंदघाट पिनोला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। वहीं, ज्योतिर्मठ नीति मलारी हाइवे सलधार के पास भूस्खलन के चलते हाईवे पर गिरा बोल्डर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में बदरीनाथ हाईवे गोविदंघाट पिनोला के पास और ज्योतिर्मठ नीति मलारी हाईवे सलधार के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के चलते शनिवार तड़के अवरुद्ध हो गया।
इस दौरान सेना और सीमांत क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी घंटों तक ठप रही। वहीं, बदरीनाथ हाइवे करीब आठ घंटे तक बाधित रहा। गनीमत रही कि इस दौरान हाइवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी।

बदरीनाथ हाईवे रहा बंद, लोग घंटों फंसे
बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध होने के चलते गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, लामबगड़ सहित आस पास क्षेत्र से ज्योतिर्मठ जा रहे व ज्योतिर्मठ से क्षेत्र में लौट रहे लोगों को घंटों हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
छोटे वाहनों के लिए लगभग 11 बजे आवाजाही सुचारु की गई, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही 12 बजे बाद सुचारु हो पाई है।

ज्योतिर्मठ-नीति मलारी मार्ग अवरुद्ध
ज्योतिर्मठ नीति मलारी हाइवे पर सलधार पास भी तड़के पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन व बोल्डर आने हाइवे अवरुद्ध हुआ। जिससे सेना के साथ सीमांत क्षेत्र के लोगों की आवाजाही ठप हो गई।
सलधार के पास हाइवे शनिवार सुबह 10 बजे बाद यातायात के लिए सुचारु हो पाया। जिससे सेना व सीमांत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें- नेपाल में बुटवल-नारायणगढ़ हाईवे बंद होने से आवागमन बाधित, फंसे सैकड़ों भारतीय वाहन
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: गंगोत्री और यमुनोत्री में बिछी बर्फ की चादर, सुक्की टाप से आगे हाईवे बंद
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ में भारी बर्फबारी: मास्टर प्लान का कार्य रुका, हाईवे बंद... जनजीवन अस्त-व्यस्त
