विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में बुटवल-नारायणगढ़ हाईवे बंद होने से आवागमन बाधित, फंसे सैकड़ों भारतीय वाहन

Published: Sat, 21 Mar 2026 07:48 PM (IST)

नेपाल के बुटवल-नारायणगढ़ हाईवे पर भारी वर्षा और कीचड़ के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ईस्ट-वेस्ट हाईवे ...और पढ़ें

नेपाल में बुटवल-नारायणगढ़ हाईवे बंद होने से आवागमन बाधित।

नेपाल में बुटवल-नारायणगढ़ हाईवे बंद होने से आवागमन बाधित।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सोनौली। नेपाल के ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर वर्षा के कारण बुटवल-नारायणगढ़ खंड बंद होने से सैकड़ों भारतीय वाहन फंस गए हैं। कीचड़ और फिसलन के चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। नेपाल के बुटवल-नारायणगढ़ सड़क खंड पर भारी वर्षा के बाद हालात बिगड़ गए हैं।

सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार ईस्ट-वेस्ट हाईवे के नवलपरासी (बरदाघाट सुस्तापुर) जिले के बिनाई त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-2 स्थित दाउन्ने क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से लगातार हो रही वर्षा ने सड़क को बेहद खराब कर दिया है। घीउखोला और विश्वकर्मा मंदिर के पास कई वाहन फिसलकर फंस गए, जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के पुलिस अधीक्षक युवराज खड़का ने बताया कि हल्की वर्षा में भी सड़क कीचड़युक्त हो जा रही है, जिससे वाहन पहाड़ी चढ़ाई पार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई वाहन फिसलकर रास्ते में ही अटक गए हैं, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण यह समस्या और गंभीर हो गई है। नारायणगढ़-बुटवल सड़क परियोजना के तहत दाउन्ने खंड का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिससे सामान्य वर्षा में भी मार्ग बंद होने की स्थिति बन रही है।

फिलहाल सड़क को दुरुस्त करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन हालात सामान्य होने में समय लग सकता है। इस बीच प्रशासन ने एहतियातन हर दिन शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।

हालांकि छोटे वाहन, लंबी दूरी की बसें और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं और कई जगहों पर रुकी हुई हैं। सीमावर्ती सोनौली क्षेत्र से नेपाल जाने वाले ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- देवरिया में शुरू हुई जनता रोडवेज बस सेवा, 20% कम किराए पर यात्रा कर सकेंगे ग्रामीण

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन की लालसा अधूरी, इस रूट की ट्रेनों की वेटिंग में भी नहीं मिल पा रहा टिकट