विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में शुरू हुई जनता रोडवेज बस सेवा, 20% कम किराए पर यात्रा कर सकेंगे ग्रामीण

Published: Sat, 21 Mar 2026 07:29 PM (GMT+05:30)

देवरिया में मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के तहत 20% कम किराए पर रोडवेज बस सेवा शुरू की गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसे हरी झंडी दिखाई।

20% कम किराए पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ।

20% कम किराए पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बैतालपुर। मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के महुआडीह में रविवार को 20 प्रतिशत कम किराए पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महुआडीह स्थित ज्ञानेंद्र द्विवेदी के बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के समीप बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस योजना के तहत शुरू की गई बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनका समय व धन दोनों की बचत होगी।

क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा सुविधाजनक यात्रा का लाभ

यह बस प्रतिदिन देवरिया से बलटिकरा, पाण्डेय चक एवं महुआडीह होते हुए हाटा तक संचालित होगी। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को सुगम, सस्ती एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सीपी सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, उमेश मल्ल, संजीव राय, अखिलेश राय, ओम प्रकाश मौर्य तथा नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बलिया में अनुबंध बसें चलाने की तैयारी, बांटे जा रहे फॉर्म; 28 मार्च तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें- अब अनफिट स्कूली वाहनों पर लगेगा 'ब्रेक'... निगरानी के लिए परिवहन विभाग बनाएगा नया डिजिटल पोर्टल