बलिया में अनुबंध बसें चलाने की तैयारी, बांटे जा रहे फॉर्म; 28 मार्च तक करें आवेदन
बलिया में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिला मुख्यालय को गांवों से जोड़ने के लिए 15 से 28 सीटर ...और पढ़ें

जिला मुख्यालय से हर विकास खंड में दौड़ेंगी बसें।
HighLights
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बसें चलेंगी।
प्रत्येक विकास खंड में दो बसें संचालित होंगी।
ऑपरेटरों को परमिट शुल्क में छूट मिलेगी।
जागरण संवाददाता, बलिया। जिला मुख्यालय से अब गांवों को जोड़ने के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से अनुबंध वाली बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 15 से 28 सीटर बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत जिले के प्रत्येक विकास खंड में दो-दो बसें चलाने की योजना है।
इसके लिए अनंबुध फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। अब तक 18 लोगों ने अनुबंध फॉर्म को लिया है जो जिला मुख्यालय से ब्लाकों तक बस चलाने के इच्छुक हैं।
गठित समिति लेगी निर्णय
एआरएम महेश पांडेय के मुताबिक पांच सदस्यीय समिति अनुबंधित बसों के बारे में निर्णय लेगी, जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। वहीं रोडवेज के अधिकारी मेंबर होंगे। जनपद में 17 विकास खंड हैं, ऐसे में प्रति विकास खंड दो बसों के संचालन के लिए 34 बसों की जरूरत है।
28 मार्च तक भरें फॉर्म
फिलहाल 18 लोगों ने रुचि दिखाई है, जबकि अनुबंध आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। योजना के अनुसार यह बसें सुबह छह बजे गांवों से निकलकर 10 बजे तक जिला मुख्यालय पहुंचेंगी और शाम चार से आठ बजे के बीच वापस लौटेंगी।
एआरटीओ अरुण कुमार के मुताबिक वाहन स्वामियों को परमिट शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, बदले में उन्हें निगम को हर महीने 1500 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि 5000 रुपये सिक्योरिटी एआरएम कार्यालय में जमा करनी होगी। वाहन अधिकतम आठ वर्ष पुरानी होनी चाहिए।
