विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 46 ड्राइवर-कंडक्टरों को सर्विस खत्म करने का थमाया नोटिस

Published: Fri, 20 Mar 2026 06:18 PM (IST)

रायबरेली परिवहन निगम डिपो में 46 चालक-परिचालक लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए हैं, जिनमें संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता । रायबरेली। परिवहन निगम डिपो में लंबे समय से चालक-परिचालकों की अनुपस्थिति का मामला सामने आया है। आठ दिसंबर 2025 से 19मार्च तक कई दिनों तक लगातार कुल 46 चालक व परिचालक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए हैं। इसमें 20 संविदा चालक, 17 संविदा परिचालक और नौ आउटसोर्स परिचालक शामिल हैं।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहना सेवा नियमों का उल्लंघन है, जो कार्य व्यवस्था को प्रभावित कर रहा। जिन्हें संविदा पर कार्यरत चालक व परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी दी है।

वापस भेजने की कार्रवाई का भी किया उल्लेख

वहीं, आउटसोर्स परिचालकों को संबंधित एजेंसी को वापस भेजने की कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण बस संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से शीघ्र स्पष्टीकरण देने को कहा है। यह भी स्पष्ट किया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।