विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगर पैसे देकर टिकट न मिले तो क्या होगा? रायबरेली में 73 बसों में बेटिकट मिले 63 यात्री

Published: Thu, 19 Mar 2026 04:41 PM (IST)

रायबरेली में परिवहन निगम की बसों में चेकिंग के दौरान 73 बसों में 63 बेटिकट यात्री और 3000 किलोग्राम बिना बुकिंग का सामान मिला।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 73 बसों में 63 बेटिकट यात्री, 3000 किलो सामान मिला।

  2. नियमों की अनदेखी पर परिचालकों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण मांगा।

  3. राजस्व हानि और सुरक्षा जोखिम बढ़ने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। परिवहन निगम डिपो से संचालित बसों में अलग-अलग टीमों द्वारा मार्गों पर चेकिंग के दौरान 73 बसों में 63 बेटिकट यात्रियों को सफर कराते हुए परिचालकों को पकड़ा गया। इसके साथ ही 3,000 किलोग्राम सामग्री बिना बुकिंग के ले जाई जा रही थी।

जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित बसों के परिचालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रियों को बिना टिकट जारी करते हुए ले जा जा रहा था। वहीं, भारी मात्रा में सामान को बिना पार्सल बुकिंग के बसों में लादा गया था, जो परिवहन निगम के नियमों के विपरीत है।

इस तरह की लापरवाही से निगम को राजस्व का नुकसान होने के साथ ही सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बढ़ता है। कार्रवाई के तहत सभी 73 बसों के परिचालकों को नोटिस जारी किया गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिम्मेदार अधिकारियों ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि रायबरेली -लखनऊ मार्ग,रायबरेली-प्रयागराज मार्ग, रायबरेली-कौशांबी मार्ग, रायबरेली-दिल्ली मार्ग, रायबरेली -प्रतापगढ़ मार्ग ,रायबरेली-मथुरा मार्ग, रायबरेली-आगरा मार्ग ,रायबरेली-जायस मार्ग,रायबरेली -चंदापुर मार्ग , रायबरेली-जगदीशपुर मार्ग, रायबरेली-कानपुर मार्ग, रायबरेली -अयोध्या मार्ग, रायबरेली-काठगोदाम मार्ग, रायबरेली -बहराइच मार्ग,रायबरेली-हरिद्वार मार्ग पर पर सात नियमित समेत 73 परिचालकों को अलग-अलग टीमों ने बेटिकट यात्रियों को यात्रा करवाने व बिना बुकिंग के सामग्री ले जाने में पकड़ा था। जिन्हें नोटिसें जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।