विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चैत्र नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन की लालसा अधूरी, इस रूट की ट्रेनों की वेटिंग में भी नहीं मिल पा रहा टिकट

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Mar 2026 07:09 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि में शक्तिपीठों और देवी स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विंध्याचल और मैहर में सबसे ...और पढ़ें

चैत्र नवरात्र पर प्रयागराज जंक्शन पर भीड़। जागरण

चैत्र नवरात्र पर प्रयागराज जंक्शन पर भीड़। जागरण

HighLights

  1. विंध्याचल-मैहर जाने वाले भक्तों की भारी भीड़, ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं

  2. ट्रेन में खड़े होकर यात्रा कर रहे यात्री, आरक्षित कोच में भी घुस रही लोगों की भीड़

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चैत्र नवरात्र में देवी भक्तों का रेला शक्तिपीठों और देवी स्थलों की ओर बढ़ चला है। विंध्याचल और मां शादरा धाम मैहर जाने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ प्रयागराज में सर्वाधिक है, वहीं वैष्णो देवी के दर्शन की लालसा इस बार अधूरी ही है। वैष्णो देवी धाम के लिए सुलभ ट्रेनों में वेटिंग का भी टिकट नहीं मिल पा रहा है।

जम्मू मेल अंबाला तक ही जा रही 

सूबेदारगंज से कटरा के लिए चलने वाली जम्मू मेल अंबाला तक ही जा रही है। इसमें स्लीपर श्रेणी में रिग्रेट (वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है) 26 मार्च तक रहेगा। संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस में 29 मार्च तक नो रूम हो चुका है। स्लीपर के साथ थर्ड एसी और सेकेंड एसी में भी रिग्रेट की स्थिति है।

टाटा-जम्मूतवी में दो अप्रैल तक वेटिंग टिकट भी नहीं 

टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में दो अप्रैल तक स्लीपर से लेकर सेकेंड सी तक वेटिंग में भी टिकट नहीं मिलेगा। जबकि नेताजी एक्सप्रेस से अंबाला तक के लिए भी टिकट यात्रियों को नहीं मिलेगा। सोरांव के अश्विनी गुप्ता, प्रिंस केसरवानी, आशीष सोनी आदि ने बताया कि वह तीन दिनों से तत्काल टिकट के लिए भी प्रयास कर रहे हैं लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा है।

रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़  

शनिवार को प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और प्रयाग स्टेशन पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं दिखी। माता रानी के जयकारों के बीच रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक केवल सिर ही सिर नजर आ रहे हैं। विंध्याचल और मैहर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह पैक हैं, लोग कोच के गेट तक पर खड़े होकर रवाना हुए। जीरो रोड और लेप्रोसी बस अड्डे पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। हालांकि भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- 1320 MW ताप विद्युत परियोजना का संचालन करने वाले ऊर्जा निगम की आरसी क्यों कटी, प्रयागराज खनन विभाग ने क्या दी रिपोर्ट?

यह भी पढ़ें- डिवाइस रोकेगी ऑनलाइन फिजूलखर्ची, चेहरे के भाव पढ़ेगी; फिर तय करेगी कि आपको पैसा खर्च करना चाहिए या नहीं