विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, इस साल पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु... पाकिस्तानी जत्थे की मौजूदगी में होगा बंदी उत्सव

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:39 AM (IST)

हेमकुंड साहिब और लोकपाल तीर्थ के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे, जिसमें सेना के बैंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब व लोकपाल तीर्थ के कपाट 10 अक्टृबर को विधि विधान से दो बजे शीतकाल केे लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए सेना के बैंड की 11 टीम सहित रागी बंधु भी गोविंदघाट पहुंच चुके हैं।

कपाट बंद होने के उत्सव में शामिल होने के लिए दो हजार से अधिक यात्री गोविंदघाट पहुंच चुका है। कपाट बंद होने के उत्सव पर गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब को फूलों से सजाने का काम भी शुरू हो गया हैं।

दस अक्टूबर को बंद होंगे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर 40 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल होगा। गुरुवार रात करीब एक बजे श्रद्धालुओं का जत्था ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद जत्था चमोली के लिए रवाना हो गया।

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। जबकि लोकपाल तीर्थ के कपाट 22 मई को खुले थे।। दस अक्टूबर को कपाट बंद होंगे।

इस बार बदरीनाथ धाम की भांति ही हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं का रिकार्ड टूृटा है। इस साल अब तक 3.78 लाख से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर मत्था टेक चुके हैं। कपाट बंद होने पर पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था भी पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Snowfall: बर्फ की चादर में सजा श्री हेमकुंड साहिब, वीडियो में देखें मनमोहक दृश्य

गुरुवार रात करीब 40 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का जत्था पपिंद्र सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब पहुंचा। कुछ देर गुरुद्वारे में रुकने के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। वापसी में 12 अक्टूबर को जत्थे के ऋषिकेश में रुकने का कार्यक्रम है। पाकिस्तानी जत्थे के पहुंचने पर ऋषिकेश में सुरक्षा कड़ी रही। पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम सुरक्षा में रही।

पिछले साल आए थे दो लाख 86 हजार यात्री 

यात्रा काल के दौरान श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही चलती रही । इस बार यात्रा मार्ग पर भी सब कुछ ठीक रहा । हेमकुंड साहिब यात्रा पर सार्वाधिक पिछले साल दो लाख 86 हजार यात्री आए थे। लेकिन इस बार अब तक की यात्रा का रिकार्ड टूटकर तीन लाख 75 हजार यात्री अब तक हेमकुंड साहिब पहुंच चुका है।

कपाट खुलने के उत्सव में पंजाब , यूपी , दिल्ली के साथ देश विदेश से श्रद्धालुओं का जत्थाे भी गोविंदघाट पहुंच चुके है। गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह ब्रिंद्रा ने बताया कि कपाट बंद होने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए हेमकुंड गुरूद्वारा को फूलों व लगमगाती लाइट से सजाया जा रहा है।

ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि अब तक दो हजार से अधिक यात्री गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। खास बात तो यह है कि कनाडा , यूएसए इंग्लैड , मलेशिया सहित भारत के कौने कौने से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। कहा कि हेमकुंड के चारों ओर चोटियों पर बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड में मौसम सुहाना है।

यह भी पढ़ें- श्री हेमकुंड साहिब आ रहे 92 पाकिस्तानी सिख यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका गया, वीजा होने के बाद भी नहीं मिली अनुमति

ये है कार्यक्रम

  • नौ अक्टूबर को तड़के से तीन बजे तक यात्री गोविंदघाट से घांघरिया पहुंच कर प्रवास करेंगे।
  • 10 अक्टूबर को यात्री घांघरिया से प्रात्: पांच बजे हेमकुंड साहिब के लिए यात्रा शुरू कर आठ बजे हेमकुंड साहिब पहीुंचेगे।
  • सुबह 10 बजे हेमकुंड साहिब में सुखमणी साहिब का पाठ , 11 बजकर 20 मिनट पर शब्द कीर्तन तथा 12 बजकर 30 मिनट पर इस यात्रा काल की अंतिम अरदास होगी।
  • इसके बाद हुक्मनामा लेकर गु़रूग्रंथ साहिब को दिवान हाल से पंच प्यारों की अगुवाई में सेना के बैंडों की मधुर धुनों पर संगतों की जयकारों के साथ सचखंड में शाेभित किया जाएगा। इससे पहले निशान साहिब पर चौला बदला जाएगा। तथा कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष के संबोधन के अलावा यात्रा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले लोगों , अधिकारियों , कर्मचारियों का धन्यवाद दिया जाएगा।
  • कपाट बंद होने साथ सभी श्रद्धालु वापस लौटेंगे।