विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Snowfall: बर्फ की चादर में सजा श्री हेमकुंड साहिब, वीडियो में देखें मनमोहक दृश्य

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:52 PM (IST)

श्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है, जहां श्रद्धालु आस्था के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं।

HighLights

  1. श्री हेमकुंड साहिब बर्फबारी से बेहद मनमोहक और आकर्षक बना

  2. चमोली पुलिस व एसडीआरएफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात

  3. फिसलन भरे रास्तों पर जवानों ने श्रद्धालुओं की मदद की

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। श्री हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और खूबसूरत पहाड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

श्रद्धालु जहां आस्था के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक रहे हैं, वहीं इस अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले रहे हैं। लेकिन इस कठिन मौसम और दुर्गम ऊंचाई पर भी चमोली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान तैनात

बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान लगातार मौके पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विदाई से पहले मानसून एक्टिव, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट...बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी

बर्फबारी के कारण मार्ग में कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं का हाथ थामकर उन्हें सुरक्षित रास्ता पार करा रहे हैं, ताकि हर श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

वहीं चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह लगातार मौके पर जवानों से संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।