Move to Jagran APP

शाही शादी के लिए गुप्ता बंधुओं का परिवार पहुंचा औली, स्थानीय लोगों को कराया भोज

गुप्ता परिवार के सदस्य औली के डोडिल गांव में स्थानीय लोगों के साथ भोज में शामिल हुए। इसी के साथ शादी समारोह में भोज के कार्यक्रमों का भी शुभारंभ हो गया।

By Edited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 11:13 AM (IST)
शाही शादी के लिए गुप्ता बंधुओं का परिवार पहुंचा औली, स्थानीय लोगों को कराया भोज

गोपेश्वर, जेएनएन। बेटों की शाही शादी के लिए गुप्ता बंधुओं का परिवार औली पहुंच चुका है। रविवार को गुप्ता परिवार के सदस्य औली के डोडिल गांव में स्थानीय लोगों के साथ भोज में शामिल हुए। इसी के साथ शादी समारोह में भोज के कार्यक्रमों का भी शुभारंभ हो गया।

loksabha election banner

दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपति अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता व राजेश गुप्ता अपने परिवारों के साथ हेलीकॉप्टर से औली पहुंचे। उनके साथ जीजा अनिल गुप्ता भी थे। इसके बाद गुप्ता परिवार ने औली के डोडिल गांव में स्थानीय लोगों के साथ भोज में शिरकत की। यह भोज गुप्ता परिवार की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें 400 से अधिक लोगों ने शिरकत की।

इस दौरान गुप्ता परिवार ने स्थानीय लोगों को सगुन का टीका भी लगाया। गुप्ता बंधुओं का स्थानीय लोगों के साथ आज भी भोज का कार्यक्रम है। विदित हो कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में 20 जून को अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत और 22 जून को अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक का विवाह संपन्न होना है। इसके लिए औली में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। रविवार को गुप्ता बंधुओं की शादी में करीब 400 लोगों को भोजन कराया गया। जिसमें आज भी भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।

गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में परफॉर्म करेगी उर्वशी

फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला औली में होने वाली गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में परफॉर्म करेगी। देवभूमि उत्तराखंड में उर्वशी का यह पहला कार्यक्रम है। इसे लेकर उर्वशी के प्रशंसक खासा उत्साहित हैं। सिंह साहब दी ग्रेट व ग्रेट ग्रैंड मस्ती समेत अनेकों फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला 20 जून को औली में होने वाली शादी में डांस का तड़का लगाएगी। 

इन दिनों उर्वशी लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जागरण से फोन पर हुई वार्ता में उर्वशी ने बताया कि वे उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए गढ़वाली कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी मुख्य रूप से देगी। बकौल उर्वशी उनका यह प्रदेश में पहला कार्यक्रम है। इसको लेकर वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि की संस्कृति की छाप वे मेहमानों के मस्तिष्क में छोड़ेंगी। इस भव्य समारोह से देवभूमि के पर्यटन को न सिर्फ विश्व पटल पर विशेष पहचान मिलेगी, बल्कि दुनिया भर की निगाहें इस आयोजन पर होगी।

यह भी पढ़ें: पांच किलो चांदी से बना है शादी का कार्ड, जानिए किसकी और कहां है ये रॉयल वेडिंग

यह भी पढ़ें: औली बनेगा शाही शादी का गवाह, खर्च होंगे 200 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.