जनरल वीके सिंह ने विकास के नाम पर मांगे वोट
चमोली जिले के नारायणबगड़ में भाजपा की चुनावी जनसभा में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने जनता से विकास के नाम पर वोट मांगे।
नारायणबगड़, [जेएनएन]: चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि थराली विधानसभा में विकास के कार्य तेजी से होने चाहिए थे, वह नहीं हो पाए हैं।
जनरल वीके सिंह ने रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वीर सेनानियों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत वर्ष 2018 तक हर गांव को बिजली से जोड़ना है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: वीके सिंह बोले, पहाड़ में रोजगार, पेयजल व चिकित्सा सबसे बड़ी समस्याएं
उन्होंने कहा कि विधानसभा के कई गांव आज भी विद्युतीकरण से वंचित है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा प्रत्याशी मगन लाल शाह ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, थराली के प्रमुख राकेश जोशी, हरेंद्र सिंह नेगी समेत कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भाजपा को कई सीटों पर काडर के साथ का इंतजार
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: 24 बागी छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--