Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चमोली: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी बोले- सरकार ने 100 दिन में 300 से ज्यादा लिए फैसले

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sun, 10 Oct 2021 07:09 PM (IST)

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं की पैरोकारी की है। आगामी चुनावों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्त्‍ता अपने आप में ब्रांड एंबेसडर है। कहा कि उनके 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश हित में 300 से ज्यादा फैसले लिए गए हैं।

    Hero Image
    चमोली दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजयुमो की कार्यसमति की बैठक में करेंगे शिरकत।

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश हित में 300 से ज्यादा फैसले लिए गए हैं और इन सभी फैसलों को धरातल पर उतारा जा रहा है। वित्त विभाग की सहमति लेने के बाद ही सरकार घोषणा कर रही है और प्रत्येक घोषणा का शासनादेश भी जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा युवाओं की पैरोकारी की है। आगामी चुनावों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता अपने आप में ब्रांड एंबेसडर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोपेश्वर के पीजी कालेज आडिटोरियम सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वर्ष 1991 से बतौर भाजपा कार्यकर्त्‍ता कार्य कर रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना बताए किसी भी कार्यकत्र्ता को दायित्व सौंपती है। इसका उदाहरण वह स्वयं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की प्राथमिक पाठशाला है। इस पाठशाला में सीखना है और मेहनत कर आगे बढऩा है। युवा कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि युवा पैरों में गति होती है। उन्होंने कहा कि युवा उत्तराखंड बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है।

    चुनावों को सिर्फ चार माह बचे हैं। युवा कार्यकत्र्ता इन चार महीनों में बैरागी बनकर पार्टी के लिए कार्य करें। कहा कि भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्य सेवक की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के सभी रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोविड के कारण एक वर्ष से परीक्षाएं न होने के कारण कई बेरोजगार आवेदकों की आयु सीमा पार हो चुकी है। सरकार ने समूह ख, ग में ऐसे बेरोजगारों की आयु सीमा में बढ़ोत्तरी की है। सभी सरकारी अस्पतालों में 207 जांच निश्शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। प्रधानों के मानदेय को बढ़ाकर साढे तीन हजार किया गया है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रोडमैप के अनुसार युवा कार्यकत्र्ताओं को कार्य करना होगा। भाजपा का लक्ष्य इस बार 60 पार का है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख, जिला कार्यसमिति के अलावा संपूर्ण स्तर पर पार्टी के रोडमैप के अनुसार कार्य किया जा रहा है। कहा कि 2022 के चुनावों में सूबे में भाजपा 2017 से बड़ी विजय प्राप्त करेगी। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव, प्रदेश महामंत्री रंजन बरगकली, हरजीत सिंह, रोहन सहगल, विधायक महेंद्र भट्ट, मुन्नी देवी, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकर्त्ता भाजपा से मुकाबले को लेंगे प्रशिक्षण, पार्टी इकाइयों को किया जाएगा चुस्त-दुरुस्त