चमोली के पतरोली जंगल में चारा लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत
चमोली के पोखरी ब्लॉक में पतरोली के जंगल में चारा लेने गई 54 वर्षीय कमला देवी की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं, जहां उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई; ग्रामीणों ने शव निकाला।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संस जागरण, गोपेश्वर (चमोली)। विकासखंड पोखरी के गुणम ग्राम पंचायत के कल्ला तोक निवासी 54 वर्षीय कमला देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह नेगी की पतरोली के जंगल में चट्टान से गिरकर मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान जीत सिंह नेगी ने बताया कि कमला देवी मवेशियों के लिए चारा लेने पतरोली के जंगल गई थीं।
इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह चट्टान से नीचे गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बाहर निकाला।
कमला देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- बदलते चमोली की नई तस्वीर: बद्रीनाथ मास्टर प्लान, रेल परियोजना और वाइब्रेंट विलेज से आस्था व विकास का नया संगम
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही तीव्रता