थराली उप चुनाव: बढ़त कम होने से बदला माहौल
थराली उप चुनाव मतगणना की मतगणना के शुरू से आठवें चरण तक भाजपा प्रत्याशी 1807 वोटों की बढ़त पर थी। इससे भाजपाई उत्साहित थे।
गोपेश्वर, चमोली [जेएनएन]: थराली उप चुनाव मतगणना की मतगणना के शुरू से आठवें चरण तक भाजपा प्रत्याशी 1807 वोटों की बढ़त पर थी। इससे भाजपाई उत्साहित थे। नौवें से 11वें चरण की मतगणना में वह पिछड़ने लगी। इससे कांग्रेस में उत्साह तो भाजपाइयों के माथे पर पसीना दिखा।
नौ से ग्यारहवें चरण में कांग्रेस प्रत्याशी प्रो.जीतराम को मिले मत ने भाजपा की 1807 वोटों की लीड को कम कर 793 तक ला दिया था। लेकिन 12वें से 15वें चरण तक फिर से भाजपा प्रत्याशी के मतांतर को बढ़ा दिया। इससे भाजपाइयों के चेहरे खिल गए।
विजय जुलूस निकाला
थराली विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपा ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी।
कुलसारी के पॉलीटेक्निक मैदान से लेकर कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा। भाजपाइयों ने नारायणबगड़, थराली, देवाल में भी विजय जुलूस निकाला।
यह भी पढ़ें: By Elections 2018 Results: थराली में भाजपा ने बचाई सीट और साख; मुन्नी देवी विजयी
यह भी पढ़ें: मोदी के बाद गप्पी कौन प्रतियोगिता में शामिल हुए त्रिवेंद्र: हरीश रावत
यह भी पढ़ें: सहकारिता में वर्चस्व को लेकर भाजपा के सामने बड़ी चुनौती