विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ चढ़े सैलानी: बदरीनाथ हाईवे पर भीषण जाम, एक घंटे में पार हो रही 14 किमी की दूरी

Published: Sat, 03 Oct 2026 09:13 AM (IST)

बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच पितृपक्ष और हेमकुंड साहिब यात्रा के कारण वाहनों की भीड़ से फिर जाम लग गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। लॉन्ग वीकेंड के कारण मैदानी इलाकों के सैलानी पहाड़ चढ़ रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड के अधिकतर हिल स्टेशन पैक हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में पितृपक्ष के चलते श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच फिर जाम से लोग परेशान है। यातायात व्यवस्था इस दिनों वाहनों की भीड़ से पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

शुक्रवार सुबह से ही जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संकरे मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। 14 किमी इस क्षेत्र में सफर के लिए एक घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है।

यह भी पढ़ें- मसूरी में 'महा जाम': सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्रीजी... सैलानियों को नहीं मिले कमरे, रेस्टोरेंट के बाहर लगी लाइन

बड़ी संख्या में पर्यटक कर रहे पहाड़ों का रुख 

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। ऐसे में यात्रा के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। वहीं पितृपक्ष के चलते बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते बदरीनाथ और हेमकुंड मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है।

जोशीमठ-मारवाड़ी के संकरे मार्ग पर शुक्रवार को वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई स्थानों पर वाहनों के पहिए सड़क के किनारे तक पहुंच गए, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। संकरी सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के कारण जाम और अधिक बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- लॉन्ग वीकेंड में हरिद्वार की राह हुई बेहाल, हाईवे से शहर तक जाम


जाम का असर स्थानीय लोगों पर भी पड़ा। दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी वाहनों की कतार में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण व्यवस्था सामान्य करने में दिक्कतें सामने आईं।