विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलीकॉप्टर क्रैशः बदरीनाथ दर्शनों के बाद माणा के धार्मिक स्थलों का दीदार करने भी गए थे कर्नाटक के पांचों यात्री

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:25 PM (IST)

बद्रीनाथ यात्रा से लौट रहे कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिससे उनकी यात्रा अंतिम ...और पढ़ें

बदरीनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा

बदरीनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र जागरण, बदरीनाथ (चमोली)। उत्तराखंड की पवित्र वादियों से एक दिल दहला देने वाली और बेहद गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। जिस चारधाम यात्रा पर आस्तिक लोग अपार श्रद्धा और जीवनभर के सपनों के साथ निकलते हैं, वही यात्रा कुछ लोगों के लिए अंतिम सफर बन गई।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 8.48.47 PMप्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

बद्रीनाथ धाम की खूबसूरत यात्रा से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, कर्नाटक से आए उन श्रद्धालुओं की हैं, जो गुरुवार की सुबह बड़े अरमानों के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर धाम की जमीन पर उतरा था।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 8.49.14 PM

एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

चेहरे पर भगवान बद्री विशाल के दर्शन की अलौकिक खुशी थी। दर्शन के बाद वे भारत के अंतिम छोर, खूबसूरत ''माना गांव'' पहुंचे। वहां उन्होंने भीम पुल देखा, सरस्वती नदी के उद्गम की दिव्यता को महसूस किया।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 8.49.52 PM

वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

हर कोई उस पल में खुश था, मानो ज़िंदगी की सबसे बड़ी मुराद पूरी हो गई हो। माणा गांव से लौटने के बाद उन श्रद्धालुओं ने अपने गाइड से पूछा था 'क्या हम आज ही वापस लौट सकते हैं?' मौसम ने उस वक्त इजाजत नहीं दी, लेकिन किसे पता था कि ये कुदरत का नहीं, बल्कि मौत का इंतजार था।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 8.49.29 PMअरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

नियमों के मुताबिक, इन यात्रियों को शुक्रवार सुबह ही वापस लौटना था, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के चलते उड़ान में देरी हुई।

WhatsApp Image 2026-10-30 at 8.49.41 PM

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

आखिरकार, दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर उस हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ धाम से उड़ान भरी। शायद किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये उड़ान इन सभी यात्रियों के लिए इस धरती की आखिरी उड़ान साबित होगी।

यह भी पढ़ें- चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- चमोली के सेमी गांव में मजदूरों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर निवासी मजदूर की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।