चमोली के सेमी गांव में मजदूरों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर निवासी मजदूर की मौत
चमोली के सेमी गांव में जल निगम की निर्माणाधीन योजना पर काम के दौरान मजदूरों के बीच हुई मारपीट में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, चमोली। कर्णप्रयाग से लगे पोखरी विकासखंड के सेमी गांव में जल निगम की निर्माणाधीन योजना पर काम के दौरान मजदूरों के बीच हुई मारपीट में बिजनौर निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जल निगम की योजना पर कई मजदूर कार्य कर रहे थे। रात में किसी बात को लेकर थराली निवासी मजदूर और बिजनौर निवासी मजदूर के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि थराली के मजदूर ने बिजनौर के मजदूर पर धारदार हथियार या लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जा रहा है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा मजदूर रेत कक्रीट लव जा रहे थे।
