विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कबाड़ बताई गई मशीन ने 15 साल बाद बनाई बर्फ, औली में सफल ट्रायल

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:41 PM (IST)

औली में 15 साल से बंद पड़ी कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन का सफल ट्रायल हुआ है। यह नेशनल गेम्स ...और पढ़ें

औली में कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन का सफल ट्रायल हुआ. Jagran

औली में कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन का सफल ट्रायल हुआ. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। औली में 2011 में करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन का मंगलवार को सफल ट्रायल हुआ। डेढ़ दशक से बंद इस मशीन को तकनीकी विशेषज्ञों ने कबाड़ बताया था।

अब इसके चलने से गढ़वाल मंडल विकास निगम, पर्यटन विभाग और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह है। उम्मीद है कि नेशनल गेम्स, प्रशिक्षण और अन्य आयोजनों के दौरान औली के स्कीइंग स्लोप पर बर्फ की कमी दूर की जा सकेगी।

इटली से लाई गई थी मशीन

विंटर सेफ गेम्स के दौरान इटली से लाई गई इस मशीन के लिए औली में झील बनाई गई थी और भोंडताल से पानी पहुंचाया गया था। 2011 के बाद मशीन से बर्फ नहीं बनी। 2018 में पर्यटन विभाग ने मरम्मत की पहल की और विदेश से विशेषज्ञ बुलाए, लेकिन उन्होंने तकनीकी खामियां बताकर इसे अनुपयोगी माना।

उनके मुताबिक मशीन को बर्फ बनाने के लिए तापमान माइनस दो डिग्री से कम होना जरूरी था, जबकि आधुनिक मशीनों में तापमान की ऐसी बाध्यता नहीं है। इसी साल फरवरी में हिमाचल से आई टीम ने भी इसे मरम्मत योग्य नहीं बताया और नई मशीन लगाने का सुझाव दिया।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने मशीन की उपयोगिता को देखते हुए मरम्मत की पहल की। विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष और स्कीइंग कोच अजय भट्ट ने निश्शुल्क मरम्मत का प्रस्ताव दिया। 21 अक्टूबर को उन्हें काम के निर्देश मिले।

भट्ट ने बताया कि 20 दिन की मेहनत के बाद मंगलवार को झील, जनरेटर और पानी की आपूर्ति जांचकर स्नो गन का परीक्षण किया गया। 1350 मीटर फिस द्वारा मान्यता प्राप्त स्कीइंग स्लोप पर बर्फीले पानी का छिड़काव हुआ। दिसंबर के पहले सप्ताह में अनुकूल तापमान मिलने पर बर्फ बनाना शुरू होगा।

लाधिकारी गौरव कुमार ने इसे औली में स्कीइंग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी डा. संदीप तिवारी भी औली में संसाधनों को विकसित करने के लिए खासे सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- ईंधन बचाओ मुहिम के बीच DRDO का औली दौरा, VIP इंतजाम की मांग पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।