रेखा आर्या केस में कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला, बागेश्वर में राजेंद्र टंगड़िया बोले- कैबिनेट मंत्री सुरक्षित नहीं तो महिला सुरक्षा बेमानी
उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव राजेंद्र टंगड़िया ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा ...और पढ़ें

महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
HighLights
टंगड़िया ने उत्तराखंड में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के उत्पीड़न का जिक्र किया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग दोहराई।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि जिस प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सुरक्षित नहीं हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा की बात करना बेइमानी है। उन्होंने महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का हवाला दिया।
वीडियो में मंत्री ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। टीआरसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेंद्र टंगड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा मजाक बनकर रह गया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने न्याय की मांग कर रहे लोगों की भावनाओं की अनदेखी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में आंदोलन चल रहे हैं, जबकि सरकार पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगते रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मंत्री रेखा आर्या ने पति पप्पू गिरधारी और कल्पना की बातचीत का ऑडियो किया जारी, पुराने FIR और जमानत से जुड़ा केस
टंगड़िया ने मंत्री रेखा आर्या से अपने उत्पीड़न के मामले के साथ-साथ अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी न्याय की मांग को लेकर आगे आने की अपील की। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगत डसीला, सुनील भंडारी और नगर अध्यक्ष मनोज साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
