विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर: गोशाला में एक साथ घुसे तीन गुलदार, गाय और बछड़े को बनाया निवाला

Published: Mon, 16 Mar 2026 06:14 PM (IST)

गरुड़, बागेश्वर में एक गौशाला में तीन गुलदारों ने हमला कर एक गाय और एक बछड़े को मार डाला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र,गरुड़ (बागेश्वर)। तीन गुलदार गोशाला में घुस गए। गुलदारों ने हमला कर एक गाय व एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।

नगर क्षेत्र व आसपास के गांवों में गुलदार का आतंक बढ़ते जा रहा है। गौघर वार्ड, राजसेरा के बाद अब गुलदार का आतंक गढ़सेर वार्ड में भी हो गया है।

रविवार की रात्रि तीन गुलदार चक्रव्रतेश्वर स्थित गोशाला में घुस गए और एक गाय व एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया।

अन्य गायों के रंभाने की आवाज सुनकर गो सेवक व कत्यूर गौ सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कांडपाल की नींद खुली। वे दौड़कर गायों की ओर गए, तब तक तीन गुलदार तेजी से बाहर की ओर भागे।

उन्होंने हो-हल्ला मचाया और कनिस्तर बजाकर बमुश्किल गुलदारों को भगाया। गुलदार पास के ही गधेरे में झाड़ियों में छिप गए। उन्होंने सोमवार की सुबह इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई गायें गौशाला के बाहर खुले में बांधी गई हैं।

उन्होंने गायों को अंदर बंद कमरे में बांधने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है।

इधर गढ़सेर वार्ड के सभासद प्रदीप गुरुरानी, सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र पांडे, जगदीश जोशी, कैलाश खुल्बे,पूर्व क्षेपंस भोला दत्त तिवारी आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में बाइक पर रील बनाते हुए जा रहे थे दो दोस्त, तभी गुलदार ने किया हमला... मोबाइल में कैद हुई घटना

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ट्यूबवेल के गड्ढे में फंसा गुलदार, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।