विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में बाइक पर रील बनाते हुए जा रहे थे दो दोस्त, तभी गुलदार ने किया हमला... मोबाइल में कैद हुई घटना

Published: Sat, 14 Mar 2026 05:32 PM (IST)

देहरादून के चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर चिल्हाड़ गांव के पास एक गुलदार ने बाइक सवार पर हमला किया।

HighLights

  1. चकराता हाईवे पर गुलदार ने बाइक सवार पर हमला किया

  2. चालक ने रफ्तार बढ़ाकर अपनी जान बचाई, वीडियो भी बना

  3. वन विभाग ने गश्त बढ़ाई, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

संवाद सूत्र, त्यूणी (देहरादून)। चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर बावर रेंज के दारागाड बीट में चिल्हाड़ गांव के पास शुक्रवार को एक गुलदार ने बाइक सवार पर हमला किया। चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह जान बचाई।

मार्ग पर गुलदार की सक्रियता से खतरा बढ़ गया है। रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने सूचना के आधार पर वन विभाग टीम को मौके पर भेजा।

विभाग की टीम ने पटाखे फोड़कर गुलदार को आबादी से दूर जंगल में भगाने का प्रयास किया।

चकराता वन प्रभाग से जुड़े बावर रेंज के दारागाड बीट में गुलदार की सक्रियता से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह बाणाधार निवासी खजान सिंह अपने दोस्त तेगसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर दारागाड की तरफ जा रहे थे।

बाइ पर पीछे बैठा तेगसिंह मोबाइल फोन से रील बना रहा था। इस दौरान चिल्हाड़ गांव के नीचे सड़क किनारे घूम रहे गुलदार को देख बाइक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।

गुलदार ने बाइक सवार ग्रामीण पर झपटने का प्रयास किया। हमले की घटना बाइक के पीछे बैठे ग्रामीण के मोबाइल में कैद हो गई।

रेंज अधिकारी शिवप्रसाद गैरोला ने बताया कुछ दिन पहले चिल्हाड़ से दारागाड के बीच दो गुलदार देखे गए थे।

खतरे की आशंका से वन विभाग टीम ने आबादी क्षेत्र के आसपास आवाजाही वाले मार्ग पर गश्त बढ़ा दी है। रेंजर ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र में सावधानी बरतने व मार्ग पर अकेले न चलने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ट्यूबवेल के गड्ढे में फंसा गुलदार, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

यह भी पढ़ें- देहरादून में गुलदार को सामने देख किसान ने नहीं हारी हिम्मत, दिखाई ऐसी बहादुरी बच गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।