विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में तहरीर, धामी पर टिप्पणी पर दार्जा राज्यमंत्री भूपेश ने खोला मोर्चा

By घनश्यामEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 19 Sep 2026 03:13 PM (IST)

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पवन खेड़ा के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी पर टिप्पणी को लेकर शिकायत।

  2. दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने बागेश्वर कोतवाली में तहरीर दी।

  3. खेड़ा पर राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित झूठे आरोप लगाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा द्वारा दिए गए कथित बयान को लेकर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है।

उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

उपाध्याय ने तहरीर में कहा कि पवन खेड़ा ने हाल ही में मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित झूठे और अनर्गल आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में वीडियो और बयान जारी कर मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नेता के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा असम विधानसभा चुनाव के दौरान भी तत्कालीन मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगा चुके हैं, जो बाद में विभिन्न एजेंसियों की जांच में गलत साबित हुए थे।

उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा को बदनाम करने के प्रयास का भी उल्लेख किया। उपाध्याय ने पुलिस से तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सहारनपुर के 6 गांवों की जमीन चिह्नित

यह भी पढ़ें- देहरादून में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज, 8 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीज 78