विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सहारनपुर के 6 गांवों की जमीन चिह्नित

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:25 PM (IST)

यूपीसीडा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान तहसील के छह गांवों में औद्योगिक गलियारा विकसित करेगा, जिसके लिए लगभग 700 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. रामपुर मनिहारान में 700 हेक्टेयर भूमि चिह्नित।

  2. औद्योगिक गलियारा हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

  3. भूमि अधिग्रहण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। यूपी सीडा का औद्योगिक गलियारा तहसील रामपुर मनिहारान के छह गांवों की भूमि पर बनाया जाएगा। तहसील से इसके लिए रिपोर्ट बनाकर जिला मुख्यालय भेजी गई है।

लगभग 700 हेक्टेयर भूमि को गलियारे के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा सदर तहसील के तीन गांवों की 160 हेक्टेयर भूमि पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। दोनों स्थानों पर गलियारा विकसित होने के बाद यहां उद्योगों की विकास का रफ्तार मिल जाएगी। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्यऔद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना और व्यवसाय के अनुकूल वातावरण बनाने की प्रक्रिया पूरी कराता है। यहां पहले से ही अंबाला रोड पर पिलखनी में यूपी सीडा का लगभग 95 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र है, इस क्षेत्र के विस्तार के लिए किसानों से भूमि के लिए सहमति न बनने के कारण नए क्षेत्र में गलियारा विकसित कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

160 हेक्टेयर भूमि गलियारे के लिए ली जाएगी

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के आसपास औद्योगिक गलियारे के लिए मार्च-2026 भूमि चिन्हित करने के निर्देश मिले थे। एसडीएम रामपुर मनिहारान द्वारा छह जुलाई को मौजा हलगोवा, अंबेहटा चांद, चकवाली, सिरसली कला, सिरसली खुर्द, मियानगी, मिर्जापुर, उमरी खुर्द, उमरी कला, बागाखेड़ी, मुंडी खेड़ी, अहमदपुर मस्त में भूमि की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया गया था।

मुंडीखेड़ी, उमरी कला, अंबेहटा चांद चकवाली, मिर्जापुर आदि लगभग 10 हजार बीघा भूमि चिन्हित की गई थी। स्थलीय निरीक्षण में चिह्नित भूमि पर कनेक्टिविटी न होने के कारण इसे औद्योगिक क्षेत्र के लिए सही नहीं माना गया था।

बाद में एसडीएम से फिर से औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट मांगी गई। नई रिपोर्ट में गांव शिवदासपुर, नैनपुर नगला, मोहम्मदपुर गाडा, चकवाली , सिरसली कला, सिरसली खुर्द में लगभग 650 से 700 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित कर भेजा गया है। जल्द ही इन गांवों में भूमि के स्थलीय निरीक्षण के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा सदर तहसील के गांव कुराली, बडूली, उमाही और नौजली में राजस्व विभाग द्वारा 250 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। किसानों ेसे सहमति बनने के बाद उमाही, कुराली, नौजली आदि की 160 हेक्टेयर भूमि गलियारे के लिए ली जाएगी।

यूपी सीडा के प्रोजेक्ट प्रभारी उमेश शुक्ला ने बताया कि भूमि की खरीद के लिए 50 करोड़ की राशि भेज दी गई है। अक्टूबर में किसानों से भूमि के बैनामे की प्रक्रिया पूरी कराने को कार्यवाही पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान में गलियारे के लिए भूमि चिह्नित करने का काम प्रशासनिक स्तर पर चल रहा है। स्थलीय निरीक्षण आदि के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में बढ़ रहा हिमालयन गिद्धों का कुनबा, इटावा में चंबल से सफारी पार्क तक दिखे झुंड