अब बरात में खाना खाने से लोग करने लगे परहेज
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट ब्लॉक के बास्ती गांव में बरात के दौरान हुई फूड प्वाइज¨
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट ब्लॉक के बास्ती गांव में बरात के दौरान हुई फूड प्वाइज¨नग की घटना के बाद लोग शादी या अन्य पार्टी समारोहों में खाना खाने से डरने लगे हैं। अब बरातों में चहल- पहल भी कम ही दिखाई दे रही हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क रहने की अपील कर रहा हैं।
इन दिनों सभी जगह बरातों का सीजन चल रहा है। बास्ती में बारात के दौरान हुई फूड प्वाइज¨नग की घटना के बाद से गांव में आने वाली बरातों में रौनक गायब हो गई है। खासकर गांव घरों में जाने वाली बरातों में अब सूनापन दिख रहा है। खासकर जिले के आस-पास इलाकों में भी लोग बरातों में जाने से कतराने लगे हैं। अगर जा भी रहे हैं तो वहां खाना नहीं खा रहे हैं। इससे खाने की ज्यादा बर्बादी हो रही है। इसके कारण लोगों ने खाना बनाना भी सीमित कर दिया है।
.............
अगर सावधानियां बरती जाए तो कोई खतरा नहीं हैं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, बासी खाने से बचे। अगर यह कर लें तो काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है।
डॉ. जेसी मंडल, मुख्य चिकित्साधिकारी, बागेश्वर
..........
यह बरतें सावधानी
- बासी खाना ना खाएं
- तली चीजों से कुछ हद तक परहेज करें
- पानी उबाल कर पीएं
- कोई खाना खाने से पहले साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें