विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुमगढ़ में गुलदार का आतंक: 12 बकरियां मारीं, ग्रामीणों में दहशत, मुआवजे की मांग तेज

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:29 PM (IST)

कपकोट के सुमगढ़ में गुलदार ने दो पशुपालकों की 12 बकरियों को मार डाला, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कपकोट के ग्राम पंचायत सुमगढ़ के तोक बांसे में गुलदार ने दो पशुपालकों की 12 बकरियों को मार डाला। शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में 10 दिन के भीतर गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है।

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार ने बकरी पालक जैत राम की सात वर्षीय लख्खा समेत पांच बकरियों को मार डाला। वहीं, दयाल राम की तीन वर्षीय बोक्के समेत तीन बकरियों को भी निवाला बना लिया।

प्रभावित परिवारों के लिए बकरी पालन ही आजीविका का प्रमुख साधन था। ऐसे में बकरियों की मौत से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 10 अक्टूबर को भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में छह बकरियों को मार डाला था।

उनका कहना है कि कई दिनों से रात के समय गुलदार की गांव में मौजूदगी बनी हुई है, जिससे लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर में खाई में गिरी कार, चालक का अनोखा जवाब, 'गाड़ी गिरती रहती है, घर आओ स्वागत है'

यह भी पढ़ें- बागेश्वर के बदियाकोट भगवती मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार करोड़ का नुकसान, CM धामी ने दिए पुनर्निर्माण के निर्देश