यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बागेश्वर में गली में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
बागेश्वर जिले के मंडलसेरा गांव में दो मकानों के बीच की गली में आज शाम एक तेंदुआ घुस गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

बागेश्वर, [जेएनएन]: निकटवर्ती ग्राम मंडलसेरा में दो मकानों के बीच की गली में तेंदुए के घुस जाने से लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अल्मोड़ा से ट्रैंक्विलाइज़र टीम को भी बुलाया जा रहा है।
मंडलेसरा में महर्षि विद्या मंदिर के समीप ग्रामीण भुवन चंद्र भट्ट व दीवान सिंह परिहार के मकानों के बीच की गली में गुरुवार की सायं तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को महर्षि विद्या मंदिर के चौकीदार राजेंद्र प्रसाद ने घुसते हुए देखा तथा आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। दोनों ओर से घिर चुका तेंदुआ बाहर नहीं निकल सका। तेंदुए को देखने वालों की भीड़ लग गई।
यह भी पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्मी तेंदुआ
.jpg)
सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम कुछ नहीं कर सकी। अल्मोड़ा से ट्रैंक्विलाइज़र टीम को बुलाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, झाड़ियों में मिला शव
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 16 साल में 448 बच्चे बने वन्यजीवों के शिकार