काठगोदाम रोडवेज डिपो को मिलेगा आइएसबीटी का दर्जा, परिवहन मंत्री चंदन राम दास का एलान, सभी डिपो होंगे आधुनिक
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि परिवहन निगम 350 करोड के घाटे में चल रहा था। गत माह पूरे घाटे से उभार दिया है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जा रहा है। सभी डिपो को आधुनिक डिपो बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Transport Minister Chandan Ram Das) ने कहा है कि सभी रोडवेज डिपो (Uttarakhand ) को आधुनिक बनेंगे। शीघ्र काठगोदाम डिपो को आइएसबीटी (ISBT) का दर्जा मिलेगा। दास शुक्रवार को इंटर कालेज गागरीगोल के चार नए कक्षा-कक्षों का लोकार्पण कर रहे थे। इस दौरान दास ने विद्यालय को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
एमएसएमई से दी जाएगी स्वराेजगार की शिक्षा
कैबिनेट मंत्री दास ने कहा कि सरकार शिक्षा की बेहतरी को काम कर रही है। शिक्षा के मंदिरों से बेहतर समाज का निर्माण होता है। शिक्षक ही अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माता हैं। उन्होंने अन्य मदों से धनराशि की व्यवस्था करने का भरोसा दिया। कहा कि एमएसएमइ के माध्यम से स्वरोजगार की शिक्षा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : परिवहन मंत्री बोले- स्टार्टअप के लिए उत्तराखंड में 35 हजार करोड़ का निवेश, 150 इलेक्ट्रिकल वाहन भी खरीद रहे
परिवहन निगम घाटे से उबरा
परिवहन निगम 350 करोड के घाटे में चल रहा था। गत माह पूरे घाटे से उभार दिया है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को नियमित वेतन दिया जा रहा है। सभी डिपो को आधुनिक डिपो बनाया जाएगा। शीघ्र काठगोदाम डिपो को आइएसबीटी का दर्जा दिया मिलेगा।
रखी ये मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने हाईटेक शौचालय बनाने की घोषणा की। विद्यालय के प्रबंधक दीपक पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संचालित विज्ञान वर्ग की वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश कराने का आग्रह भी किया।
ये भी पढ़ें : Uttarakhand : एडीबी से 300 करोड़ लेकर 'दौड़ेगा' परिवहन निगम, मंत्री चंदन राम दास बोले- नई बसें खरीदी जाएंगी
ये थे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, निवर्तमान प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, सदस्य जिला पंचायत गोपाल सिंह, जनार्जन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, जीतेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।
इस निधि से बने कक्षा-कक्ष
यह भवन 24.53 लाख रुपये की लागत से बने। विद्यालय में कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 15 लाख सांसद निधि और 9.53 लाख रुपये खनन न्यास निधि में प्रदान की गई थी।