कैंची जाम से कौसानी का पर्यटन कारोबार ठप, होटल बुकिंग रद्द कर लौट रहे पर्यटक
कैंची धाम पर लगने वाले भारी जाम के कारण कौसानी का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पर्यटक ...और पढ़ें

कैंची के जाम ने तोड़ी कौसानी के पर्यटन कारोबार की कमर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
चंद्रशेखर बड़सीला, कौसानी । कैंची में लगने वाला जाम अब कौसानी के पर्यटन कारोबार पर भारी पड़ने लगा है। घंटों जाम में फंसने से परेशान पर्यटक कौसानी पहुंचने के बजाय रास्ते से ही लौट रहे हैं। कई पर्यटक होटल की पूर्व बुकिंग तक रद कर रहे हैं। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ा है और होटल व्यवसायियों के अनुसार काम सिमटकर महज 20 प्रतिशत तक रह गया है।
कौसानी आने वाले पर्यटकों के लिए कैंची का जाम सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। खासकर दिल्ली-एनसीआर से सप्ताहांत पर दो-तीन दिन की यात्रा के लिए आने वाले पर्यटक जाम में घंटों फंस रहे हैं। हल्द्वानी और नैनीताल से कौसानी पहुंचने का सामान्य चार से पांच घंटे का सफर जाम के कारण आठ से 12 घंटे तक खिंच जा रहा है।
यह भी पढ़ें- चारधाम की तरह अब कैंची धाम में भी पंजीकरण की तैयारी, मोबाइल एप से होगा रजिस्ट्रेशन
ऐसे में पर्यटक कौसानी पहुंचने के बजाय नजदीकी पर्यटन स्थलों में रुकना पसंद कर रहे हैं या बीच रास्ते से ही वापस लौट रहे हैं। लगातार बुकिंग रद होने से होटल व्यवसायियों के सामने बैंक ऋण की किस्त और कर्मचारियों का वेतन निकालने का संकट खड़ा हो गया है।
रोजी-रोटी पर आया संकट
पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आए दिन होटल की बुकिंग रद हो रही हैं। कर्मचारियों का वेतन तक निकालना मुश्किल हो गया है। यदि स्थिति ऐसी ही रही तो रोजगार का संकट और बढ़ेगा।
- बबलू नेगी, पूर्व अध्यक्ष होटल ऐसोसिएशन, कौसानी
वीकेंड पर्यटकों ने बदला रुख
दिल्ली-एनसीआर से आने वाले पर्यटक दो-तीन दिन के वीकेंड ट्रिप पर कौसानी आते हैं। उनका काफी समय कैंची के जाम में निकल जाता है। इससे वे कौसानी आने के बजाय रास्ते में या नजदीकी स्थानों पर ही रुक जा रहे हैं। - गजेंद्र मेहरा, अध्यक्ष, होटल ऐसोसिएशन, कौसानी
यह भी पढ़ें- हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में टेका मत्था, 'पार्ट टू' पर भी की चर्चा
भवाली से लौट रहे पर्यटकघंटों जाम में फंसने से परेशान कई पर्यटक भवाली से ही वापस लौट रहे हैं। कौसानी के होटलों में कराई गई बुकिंग रद की जा रही है। इससे होटल और पर्यटन कारोबार करीब 20 प्रतिशत तक सिमट गया है।- हरेंद्र चिलवाल, सचिव होटल ऐसोसिएशन
सड़कें और होटल हुए सुनसान
हल्द्वानी या नैनीताल से कौसानी पहुंचने में सामान्यतः चार से पांच घंटे लगते हैं। कैंची धाम के आसपास लंबे जाम के कारण यही सफर आठ से 12 घंटे तक पहुंच रहा है। पर्यटकों के नहीं पहुंचने से कौसानी की सड़कें और होटल सुनसान नजर आने लगे हैं। - विनय तिवारी, उपाध्यक्ष, होटल ऐसोसिएशन
