विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: बागेश्वर के जंगलों में लगी भीषण आग, धुएं से घिरा इलाका; ग्रामीणों में दहशत

Published: Thu, 21 May 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

बागेश्वर जिले में भीषण गर्मी के कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे गैराड़, गरुड़ समेत कई ...और पढ़ें

बागेश्वर में ग्राम पंचायत पलसू अंगड़ीं में आग गांव के नज़दीक पहुंची। सौ. दीपक।

बागेश्वर में ग्राम पंचायत पलसू अंगड़ीं में आग गांव के नज़दीक पहुंची। सौ. दीपक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में भीषण गर्मी के बीच जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

मंगलवार देर रात गैराड़, बिलखेत, भूमियाधार, चंडिका रोड तथा गरुड़ क्षेत्र के कई जंगलों में लगी आग से चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया।

कई स्थानों पर आग आबादी के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

गैराड़-बिलखेत क्षेत्र के जंगलों में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग तथा फायर टीम से आग पर नियंत्रण की अपील की।

Bageshwar forest fire

वहीं ग्राम पंचायत पलसू अंगड़ीं में आग गांव के नजदीक पहुंच गई, जिससे ग्रामीण पूरी रात सतर्क रहे।

इधर, फायर सीजन को देखते हुए फायर यूनिट्स अलर्ट मोड पर रहीं। फायर टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर आग को आबादी तक पहुंचने से पहले नियंत्रित कर बड़ा हादसा टाल दिया।

भूमियाधार तथा चंडिका रोड में फायर टीम की त्वरित कार्रवाई

फायर टीमों ने भूमियाधार तथा आरएफसी गोदाम चंडिका रोड के पास आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रही भीषण आग पर वाटर टेंडर से लगातार पंपिंग कर काबू पाया।

समय रहते कार्रवाई होने से निकटवर्ती रिहायशी इलाके तथा करोड़ों की वन संपदा सुरक्षित बच गई।

fire control team

गरुड़ क्षेत्र में चार स्थानों पर बुझाई आग

फायर टीम गरुड़ ने ग्राम ऐंचर, सीमा बैंड कौसानी, मजकोट तथा लवली रेस्टोरेंट के पास जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण पाया।

अग्निशमन दल ने वाटर टेंडर, मिनी हाई प्रेशर पंप, फायर लाइन तथा पारंपरिक तरीकों की मदद से आग को बुझाया।

प्रशासन ने की सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में वनाग्नि रोकने में सहयोग करें। जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन ने कहा कि कहीं भी आग दिखने पर तुरंत फायर स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बेकाबू हुई जंगल की आग, कई वन प्रभाग चपेट में

यह भी पढ़ें- पौड़ी के लैंसडौन में जंगल की आग से मचा हड़कंप, सेना और दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें- चमोली के कपीरीपट्टी में फिर भड़की जंगल की आग, बारिश ने दी राहत