विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बेकाबू हुई जंगल की आग, कई वन प्रभाग चपेट में

Published: Tue, 19 May 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

पौड़ी गढ़वाल में बढ़ती गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिले में दस ...और पढ़ें

HighLights

  1. पौड़ी गढ़वाल में गर्मी से जंगल की आग बढ़ी।

  2. जिले में दस से अधिक स्थानों पर लगी आग।

  3. गढ़वाल, लैंसडौन वन प्रभाग सर्वाधिक प्रभावित।

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच क्षेत्र के जंगलों में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में दस से अधिक स्थानों पर जंगलों में आग लगी हुई है।
जनपद पौड़ी में जंगलों में लगी आग फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही। आग की सबसे अधिक घटनाएं गढ़वाल वन प्रभाग में हो रही हैं। प्रभाग में मंगलवार को सात से अधिक स्थानों पर जंगलों में आग लगी हुई है। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा और लैंसडौन रेंज के जंगलों में आग लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के टूरिस्ट डेस्टिनेशन चंडाक में दिखाई दी दुर्लभ उड़न गिलहरी, रात में होती है सक्रिय

यह भी पढ़ें- संजय मिश्रा बोले- पहाड़ों के बिना अधूरी हैं रोमांटिक फिल्में, बेटी का दाखिला कराया नैनीताल में