बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अभाविप की जीत तय, एनएसयूआई का प्रदर्शन
बागेश्वर के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन ...और पढ़ें
-1790272705062_m.webp)
HighLights
बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी।
अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द।
अभाविप प्रत्याशी की जीत तय, एनएसयूआई का प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। छात्रसंघ के अलग-अलग पदों पर कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद कैंपस परिसर में चुनावी माहौल गरमा गया है।
देर शाम जांच के बाद अध्यक्ष के प्रत्याशी का नामांकन रद हो गया है। अब अभाविप प्रत्याशी का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। नामांकन अवैध होते ही एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए। कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
कैंपस की अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पुष्पा ने बताया कि छात्रसंघ के सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया जांच में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार का नामांकन अवैध पाया गया है।
उनके शपथ पत्र के बिंदु संख्या सात में प्रस्तुत तथ्य गलत पाए गए हैं। सूची जारी होने के बाद परिसर में एनएसआई की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह रसीला समेत एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी परिसर में पहुंच गए हैं।परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी बढ़ाया गया है।
जांच के बाद चुनावी मैदान में प्रत्याशी
अध्यक्ष के लिए उमेश शाही, अभाविप
उपाध्यक्ष छात्र- कपिल कुमार, गजेंद्र साह
उपाध्यक्ष-छात्रा- कोमल, बबीता
महासचिव- अखिल परिहार, ललित कुमार
संयुक्त सचिव- रिया कोहली, प्रिया भंडारी तथा पूजा भट्
कोषाध्यक्ष- अनामिका, रोलिका
सांस्कृतिक सचिव- नेहा दानू, मनीश कुमार, विनय कुमार
विद्यालय प्रतिनिधि- दीया नगरकोटी, नीरज जोशी।
