बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव: एसपी ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसपी जितेंद्र मेहरा ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रसंघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। नशे के अवैध कारोबार और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
डायल 112 पर नशे से संबंधित सूचना मिलने पर पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। मुख्य मार्गों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई, ताकि जाम और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति न बने। एसपी ने लंबित विवेचनाओं को 60 से 90 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए ई-बीट बुक प्रणाली और आनलाइन एफआईआर की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साप्ताहिक समीक्षा करने की जिम्मेदारी साइबर सेल प्रभारी को दी गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बागेश्वर में भूस्खलन से बना 40 मीटर ऊंचा बांध, 37 लाख घन मीटर पानी जमा... बाढ़ का खतरा
थाना प्रभारियों को स्कूलों और कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव सरगर्मी के बीच छात्रों में मारपीट, एनएसयूआई कार्यकर्ता घायल
यह भी पढ़ें- बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव सरगर्मी के बीच छात्रों में मारपीट, एनएसयूआई कार्यकर्ता घायल
