विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर की जनता महंगाई से परेशान, दूध-सब्जी-दाल-मसाले सबके दाम आसमान पर; रसोई का बजट बिगड़ा

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

बागेश्वर में महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, सब्जियों, दालों, मसालों और दूध सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. सब्जियों, दालों, मसालों और दूध के दाम तेजी से बढ़े।

  2. सीमित आय में परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ।

  3. उपभोक्ता और दुकानदार दोनों बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। महंगाई की मार अब रसोई तक पहुंच गई है। सब्जियों के साथ दाल, मसाले, फल और मेवा महंगे होने से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। सीमित आमदनी में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना चुनौती बनता जा रहा है।

खाद्य तेल और घी के दाम भी बढ़े हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जितने रुपये में सप्ताहभर का राशन और सब्जियां आती थीं, अब उतने में कुछ दिनों का सामान जुटाना मुश्किल है। दुकानदार भी खरीद भाव में लगातार बदलाव और ग्राहकों की कम खरीदारी से परेशान हैं।

सब्जियों ने बिगाड़ा थाली का स्वाद

गोभी 40 से बढ़कर 50 रुपये, मटर 180 से 200 रुपये, प्याज 50 से 60 रुपये, टमाटर 40 से 50 रुपये और आलू 40 से 50 रुपये किलो हो गया है। गाजर 60 से 80 रुपये, हरी मिर्च 80 से 140 रुपये, नींबू 200 से 240 रुपये, बीन्स 120 से 160 रुपये, खीरा 40 से 60 रुपये और अदरक 80 से 100 रुपये किलो पहुंच गया है। बैंगन 60 रुपये किलो बिक रहा है।

फल, मेवा और राशन भी महंगे

संतरा 100 से 120 रुपये, पपीता 50 से 70 रुपये और सेब 140 से 180 रुपये किलो हो गया है। काजू 1150 से 1680 रुपये, पिस्ता 1350 से 1950 रुपये और बादाम 900 से 1200 रुपये तक पहुंच गए हैं। घी 9000 से 10500 रुपये और खाद्य तेल 2700 से 3100 रुपये तक बिक रहा है। चीनी 45 से 75 रुपये, बेसन 110 से 135 रुपये, गुड़ 60 से 85 रुपये और मिश्री 60 से 75 रुपये हो गई है। मलका 90 से 100 रुपये, राजमा 130 से 170 रुपये, अरहर 110 से 140 रुपये, चना 80 से 100 रुपये, भट्ट 90 से 110 रुपये, गहत 110 से 150 रुपये और उड़द 110 से 130 रुपये तक बिक रही है। मूंगफली 120 से 170 रुपये, धनिया 160 से 240 रुपये और जीरा 300 से 400 रुपये तक पहुंच गया है।

सब्जियों के साथ दूध के दाम भी बढ़े

पैकेट बंद दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। प्रयाग दूध 60 से 64, मधुसूदन 56 से 64, आनंदा 56 से 64 मदर डेरी 62 से 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। विक्रेता श्याम सिंह ने बताया कि लोगों से मूल्य को लेकर रोज बहस भी हो रही है।

यह भी पढ़ें- महंगाई का झटका! घर का बजट होगा बे-पटरी, दूध पर दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।