विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागेश्वर वकील हत्याकांड: चार साल में नफरत में बदला छह साल का प्यार, नशे ने उजाड़ दी दो जिंदगियां

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:09 AM (IST)

बागेश्वर में लता और धीरज का छह साल का रिश्ता धीरज की शराब की लत और दुर्व्यवहार के कारण नफरत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

घनश्याम जोशी, बागेश्वर। भरोसे से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे तनाव और डर में बदल गया। करीब छह वर्ष पहले लता और धीरज के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस जांच के अनुसार, लता विधवा और धीरज अविवाहित था।

बाद में धीरज को शराब की लत लग गई और उसका व्यवहार बदलने लगा। वह लता को परेशान करने लगा। विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में जाने पर भी उसे फोन करके या उसके घर पहुंचकर परेशान करता था। रात में भी उसे चैन से सोने नहीं देता था।

अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी लता 

चार साल बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और लता अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी। लंबे समय तक लोकलाज के कारण चुप रहने के बाद उसने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के सामने धीरज ने भविष्य में परेशान नहीं करने का भरोसा दिया और माफी भी मांगी, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।

लगातार परेशानियों से लता इस कदर व्यथित हुई कि उसे आत्महत्या का विचार आने लगा। उसने सुसाइड नोट भी लिखा, लेकिन बाद में धीरज से दूरी बनानी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, यह दूरी धीरज को नागवार गुजरी। वह नशे की हालत में लता के घर पहुंचा और उसे धमकाने लगा। इसी दौरान उसके सिर पर लोहे की छड़ से वार हुआ।

चोट लगने के बाद वह सीढ़ियों पर गिर पड़ा और गिरने से भी उसे कई चोटें आईं। उसकी मौत हो गई। इस घटना में धीरज की जान चली गई और लता की जिंदगी भी बदल गई। घटनाक्रम ने यह सवाल उठाया है कि क्या परिवार के लोग समय रहते हालात की गंभीरता समझकर कोई ठोस कदम उठा सकते थे।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि विवेचना में अब तक यही तथ्य सामने आए हैं। घटना से पहले की परिस्थितियों, दोनों के संबंधों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच की गई है।

यह भी पढ़ें- बागेश्वर वकील हत्याकांड: जबरदस्ती कर रहा था धीरेंद्र, गर्लफ्रेंड ने रॉड से किया हमला... हुई मौत

यह भी पढ़ें- बागेश्वर वकील हत्याकांड: प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट, दो दिन चारपाई के नीचे छिपाया शव.. भाई ने दिया साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।