बागेश्वर के नौ बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में दिखाएंगे प्रतिभा
बागेश्वर में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से नौ बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चुनी गईं। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले के नौ बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नौ श्रेष्ठ परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चुनी गईं।
प्रतियोगिता में जिले के 150 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एनसीएसटीसी नेटवर्क और गोल्डन न्यू एरा एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कांग्रेस में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम ने चयनित नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जनपद समन्वयक और विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया है। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा की दृश्य कोहली, राजकीय इंटर कालेज काफलीगैर की हर्षिता उपाध्याय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गलई-गंधार की उषा बिष्ट और राजकीय इंटर कालेज सिरकोट के अंकित चुने गए।
14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय कौसानी की माही, राजकीय इंटर कालेज खुनौली की ईशा और अंजली, आनंदी एकेडमी घिरौली की कोमल आर्या तथा इंटर कालेज कोहराली के दिवाकर जोशी ने राज्य स्तर के लिए जगह बनाई।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संगम शाह ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी आंदोला, गरिमा शाह, रीमा धामी, कविता हरकोटिया, डा. दीपक कोहली, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, बृजेश पांडे, ममता पुरोहित और मीनू चौनियाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र के पहले दिन उत्तराखंड के मंदिरों में उमड़ी भीड़, बागेश्वर में सरयू में लगाई पावन डुबकी
