विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के जोशीखोला में छत पर दिखे दो गुलदार, शहर में दहशत का माहौल, वन विभाग से कार्रवाई की उम्मीद

By Hemant BishtEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 11:41 AM (IST)

अल्मोड़ा के जोशीखोला में एक मकान की छत पर दो गुलदार देखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई ...और पढ़ें

HighLights

  1. जोशीखोला में मकान की छत पर दिखे दो गुलदार।

  2. सीसीटीवी में कैद हुई गुलदारों की चहलकदमी।

  3. स्थानीय लोगों में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। मुख्यालय में गुलदारों की लगातार बढ़ती चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। अब शहर में गुलदार अकेले नहीं, बल्कि जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। आबादी वाले इलाकों में उनकी मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

शहर के जोशीखोला क्षेत्र में दो गुलदार एक मकान की छत पर बैठे दिखाई दिए। दोनों गुलदारों की यह तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह के समय छत पर दो गुलदारों की मौजूदगी सामने आने से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

नगर क्षेत्र में गुलदारों की लगातार सक्रियता लोगों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बनी हुई है। रिहायशी इलाकों में गुलदारों की चहलकदमी से लोग सतर्क रहने को मजबूर हैं।

ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित वन विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथनः 72 किमी दौड़ में चमोली के दिगंबर सिंह बने चैंपियन, अल्मोड़ा व बुलंदशहर के धावक दूसरे-तीसरे पर

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में खाई में गिरी बोलेरो, चालक को कार का दरवाजा काटकर निकाला